फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: तेज रफ्तार वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, चालक की मौत; आरोपी गाड़ी लेकर फरार

Sun, 13 Aug 2023 06:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में तेज रफ्तार वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। वहीं आरोपी गाड़ी लेकर फरार हो गया। 
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बीती रात तेज रफ्तार वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


हादसा मटसेना थाना क्षेत्र के रसीदपुर कनैटा के पास देर रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। यहां अरांव थाना क्षेत्र के कटेलिया जय सिंह गांव निवासी हरीश कुमार (35) शनिवार को जरूरी काम से ऑटो लेकर फिरोजाबाद आया था। काम खत्म होने के बाद यहां से वापस घर लौट रहा था। रास्ते में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। 

यह भी पढ़ेंः- होटल में इस हाल में मिले युवक-युवतियां: हाथ जोड़े कोई पड़ा पैरों से, लड़कियों को शर्त पर जाने दिया; फंसे लड़के
विज्ञापन


टक्कर लगने के बाद हरीश उछलकर ऑटो से बाहर जा गिरा। काफी देर तक वह वहीं पड़ा रहा। कुछ देर बाद राहगीरों ने देखा तो रुके। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। यहां कुछ ही समय में उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Mathura: जहरखुरानी गैंग का शातिर बदमाश गिरफ्तार, यमुना एक्सप्रेसवे पर वारदात को देते थे अंजाम

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। भाई सनी ने बताया कि हरीश शनिवार को दिन में फिरोजाबाद आया था। हादसे के दौरान वह ऑटो में अकेला ही था। भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें