फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 60 हजार की उधारी पड़ गई भारी...सूदखोर ने इस कदर किया परेशान, ऑटो चालक ने दे दी जान; परिवार में मचा कोहराम

Sat, 12 Jul 2025 07:27 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

ऑटो चालक ने 60 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। इसमें से सूदखोर की कुछ रकम शेष रह गई थी। आरोप है कि इसको लेकर घर में घुसकर मारपीट की गई। इससे आहत होकर ऑटो चालक ने जान दे दी।
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टूंडला में सूदखोर की गई पिटाई से आहत ऑटो चालक ने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। मामले में पत्नी ने सूदखोर के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


तेल मिल रोड निवासी राकेश कुमार (34) किराए पर ऑटो चलाकर परिवार के भरण-पोषण करता था। शुक्रवार रात वह अपने कमरे में सो रहा था। शनिवार सुबह परिजन जागे तो वह कमरे में पंखे से फंदे पर लटका मिला। राकेश को फंदे पर लटका देख परिजन की चीख निकल गई। जानकारी मिलते ही आसपास के लोग एवं पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतारते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 
विज्ञापन

इस बीच राकेश की मां द्रोपा देवी ने बताया कि पैसों की जरूरत पड़ने पर उन्होंने गहने गिरवी रखते हुए मोहल्ले के ही मिंटू चक से 60 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। कुछ समय बाद ही उन्होंने ली गई रकम के साथ ब्याज देकर गहने छुड़ा लिए थे। कुछ ब्याज शेष रह गया था। इसको लेकर सूदखोर मिंटू परेशान कर रहा था। शुक्रवार को ब्याज के रुपयों को लेकर सूदखोर ने घर में घुसकर उनके बेटे की पिटाई की थी। 

राकेश रात 11 बजे अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह जब वह पंखे पर लटका हुआ मिला। राकेश ने अपने पीछे नौ वर्षीय बेटे देवेंद्र, छह वर्षीय बेटी राधिका व दो वर्षीय सैया को रोते बिलखते छोड़ गए हैं। राकेश की पत्नी राजकुमारी ने मिंटू चक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि ऑटो चालक की पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 


ये भी पढ़ें-Agra: आईफोन के लिए छात्रों ने की लूट...व्यापारी के गले से तोड़ी चेन; आरोपी भाइयों से मामा ने लिया कमीशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें