फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की हत्या: 13 वर्षीय बालक से दरिंदगी...बंधे हुए हाथ और गले पर ऐसे निशान; लोगों का कांप गया कलेजा

Fri, 11 Jul 2025 01:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के टूंडला में 13 वर्षीय बालक का शव निर्माणाधीन दुकान की छत पर मिला। मासूम के हाथ बंधे हुए थे और शरीर से कपड़े भी गायब मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिय़ए भेज दिया है।
 
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के टूंडला सुभाष चौराहे स्थित पोस्ट ऑफिस के पास निर्माणाधीन दुकान की छत पर 13 वर्षीय एक किशोर का नग्नावस्था में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। किशोर से कुकर्म के बाद गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

मामला सुभाष चौराहे से 20 मीटर दूर पोस्ट ऑफिस के पास की है। शुक्रवार सुबह एक निर्माणधीन दुकान की छत पर एक किशोर का शव पड़ा देख आसपास क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। सूचना मिलते ही एसएसपी सौरभ दीक्षित, एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद, सीओ अमरीश कुमार व थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, किंतु काफ़ी समय तक उसकी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बाद में उसकी शिनाख्त कच्चा टूंडला निवासी मोहित पुत्र रमेश के रूप में हुई, जो रात्रि में कबाड़ा बीनने का काम करता था। मौके पर पहुंची फॉरेन्सिक टीम ने शाक्ष्य जुटाये है। एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने बताया की किशोर की गला दवा कर हत्या की गई है। हत्या किसने और क्यों की, इसके साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें