फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो चालक आसिफ ने दिखाई ईमानदारी, लौटाया सूटकेस

Tue, 06 Dec 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
.अास‌िफ - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराे फीराेजाबाद
विज्ञापन
गरीब आटो चालक आसिफ ने ईमानदारी को वो उदाहरण दिया है कि बड़े- बड़े अमीर भी वह काम नहीं कर पाते। सिरसागंज निवासी रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में आई आगरा निवासी महिला का सूटकेस आटो चालक ने वापस कर दिया। सूटकेस में गहने व अन्य कीमती सामान था।
विज्ञापन

आगरा के रामबाग, निवासी रेनू पत्नी एकलव्य ने रविवार को शिकोहाबाद में बस से उतरने के बाद सिरसागंज के लिए आसिफ पुत्र अलीशेख निवासी ओमनगर का आटो किराये पर किया। समारोह में शामिल होनी की जल्दबाजी में वह सूटकेस भूल गईं। कुछ देर बाद महिला को सूटकेस छूटने का एहसास हुआ तो वह रात को ही शिकोहाबाद पहुंच गईं। आटो चालक की तलाश करती रही लेकिन निराशा हाथ लगी। सोमवार को वह फिर शिकोहाबाद पहुंचीं आसिफ को जब जानकारी हुई तो वह सूटकेस लेकर महिला तक पहुंच गया। ऑटो चालक की ईमानदारी ने सभी को प्रभावित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें