फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराया ऑटो एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद से आ रहा ऑटो जिला मुख्यालय के समीप हाईवे पर बने डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में ऑटो सवार दो भाईयों में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों हलवाई का काम कर ते है। देररात घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

शिकोहाबाद से फिरोजाबाद आ रहा ऑटो जिला मुख्यालय स्थित पुलिस चौकी के समीप डिवाइडर से टकरा गया। हादसे से ऑटो में बैठी सवारियां सड़क पर गिर गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दोनों भाईयों को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। यहां चिकित्सक ने सिराजउद्दीन (50) निवासी काले बाबू की तकिया के पास, रामगढ़ को मृत घोषित कर दिया। जबकि भाई मुन्ने खां को उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया। शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजन को सौंप दिया। थानाध्यक्ष मटसेना अंजीश कुमार ने बताया कि ऑटो हाईवे पर बने डिवाइडर से टकरा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें