फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ की हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। गली में कुल्ला करने को लेकर हुए विवाद में घायल अधेड़ की उपचार के दौरान मौत के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर निशानदेही पर आलाकत्ल डंडा बरामद कर किया है। अभी चार लोग पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन

थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला फकीरा निवासी गंगाप्रसाद की मौत के आरोपी सतेंद्र सिंह एवं श्याम सिंह को पुलिस ने थाना क्षेत्र के मिलावली चौराहे से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब दोनों भागने की फिराक में थे। गंगा प्रसाद की हत्या में प्रयुक्त डंडे को आरोपियों के घेर से बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया। कोतवाल फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने बताया कि जल्दी ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
क्या था मामला
नौ अप्रैल को थाना जसराना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मिलावली के गांव नगला फकीरा निवासी आरती पुत्री सुंदर सिंह अपने घर के बाहर कुल्ला कर रही थी। छींट वीरेश की पत्नी उर्मिला देवी के ऊपर गई तो विवाद और मारपीट हो गई। उर्मिला पक्ष से श्याम सिंह, संदेर, प्रमोद, उर्मिला देवी, आशाराम, शीला देवी ने आरती को पीट दिया। बचाने आए पिता सुंदर सिंह एवं ताऊ गंगाप्रसाद (50) की लात-घूंसों एवं लाठी-डंडों से पिटाई लगा दी। उपचार के दौरान गंगा प्रसाद ने 14 अप्रैल को दम तोड़ दिया था। पुलिस ने आरती की तहरीर पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें