फिरोजाबाद। छोटा मिर्जा का नगला में जलमूल्य वसूलने गई नगर निगम की टीम का क्षेत्रीय नागरिकों से विवाद हो गया। विवाद के दौरान गाली-गलौज, अभद्रता एवं आपस में मारपीट हो गई। प्रवर्तन दल की टीम की वर्दी तक फट गई। टीम दो युवकों को पकड़कर थाने ले गई। काफी संख्या में महिलाएं एकत्रित होकर थाना उत्तर पहुंच गईं।
महिलाओं ने प्रवर्तन टीम पर गाली-गलौज एवं युवती से अभद्रता का आरोप लगाया है। प्रवर्तन दल की टीम ने पुलिस को तहरीर दी है। नगर निगम की जलकल विभाग की टीम शनिवार को डोर-टू डोर जल मूल्य वसूली को छोटा का
मिर्जा का नगला क्षेत्र में गई थी।
बंटी एवं टीटू पुत्रगण राकेश कुमार से वसूली को पहुंची टीम ने 78 सौ रुपया जलमूल्य बाकी होना मनीष एवं सत्यप्रकाश ने बताया। बंटी ने कहा कि उनका बिल 45 सौ रुपया का है तो फिर 87 सौ रुपये कैसे हो गया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान गाली गलौज किए जाने के साथ मारपीट गई।
बंटी की बहन सुमन का कहना है कि प्रवर्तन दल टीम में शामिल फौजी मेरे भाई को पीट रहे थे। बचाव को पहुंची तो मेरे साथ टीम ने अभद्रता की। मारपीट एवं हंगामा होने के बाद प्रवर्तन दल की टीम में शामिल राजेश तोमर एवं राजेंद्र सिंह बिष्ट वहां से बंटी एवं टीटू को पकड़कर थाना उत्तर ले आए।
इसकी जानकारी होते ही मोहल्ले की महिलाएं एकत्रित होकर थाना उत्तर के बाहर एकत्रित हो गईं। प्रवर्तन टीम का आरोप है कि इस दौरान उनकी वर्दी फाड़ दी। जलकल विभाग की टीम ने नगर आयुक्त को घटना की जानकारी दी। घटना के बाद मौके पर थाना पुलिस पहुंच गई।
इधर जलकल विभाग के प्रभारी अधिशासी अभियंता शिवराज वर्मा ने थाना उत्तर पुलिस को घटना से अवगत कराते हुए तहरीर दी है। जलकल विभाग के प्रभारी अधिशासी अभियंता शिवराज वर्मा ने बताया टीम वसूली को छोटा मिर्जा नगला निवासी बंटी के घर गई थी।
तभी आरोपियों ने जलकल विभाग के वसूली कर्ता मनीष कुमार, प्रवर्तन दल के राजेश और राजेंद्र विष्ट की पिटाई करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी। एसएचओ थाना उत्तर अनूप कुमार भारतीय ने जलकल विभाग की टीम एवं मोहल्ले के लोगों में विवाद हुआ है। तहरीर के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
गंगाजल हमें एक वर्ष पहले से मिला, जलमूल्य के बिल दस वर्ष पुराने थमाए
फिरोजाबाद। छोटा मिर्जा का नगला निवासी विनोद कुमार का आरोप है कि मलिन बस्ती है। गंगाजल एक वर्ष पूर्व मिलना शुरू हुआ है लेकिन जलमूल्य के बिल दस-दस वर्ष पुराने थमा दिए हैं। राकेश कुमार ने कहा कि कनेक्शन काटकर परेशान किया जा रहा है। गीता देवी ने कहा जलकल विभाग की टीम ने दोनों लड़कों से अभद्रता एवं मारपीट की। उन्होंने कहा कि मेयर को चाहिए कि वह राहत प्रदान करें।