एएसपी पति के उत्पीड़न से परेशान होकर टूंडला से बसपा के पूर्व विधायक पुत्री नितेश सिंह ने जिस तरह जान दी, उसे लेकर जांच के लिए स्पेशल टीम गठित करने की परिजनों ने मांग की है। उन्हें डर है कि एएसपी उच्च पुलिस अधिकारी हैं, इसलिए जांच प्रभावित कर सकते हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
फिरोजाबाद के टूंडला से बसपा के पूर्व विधायक की बेटी नितेश सिंह ने पति के उत्पीड़न से परेशान होकर पिछले शनिवार को जान दे दी थी। इस मामले में विधायक के पुत्र एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया है। लेकिन मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम गठित की जाए। ताकि जांच प्रभावित नहीं होने पाए।
विज्ञापन
Trending Videos
उन्होंने कहा कि मुकेश प्रताप सिंह एएसपी के पद पर होने के कारण जांच को प्रभावित कर सकते हैं। इसके कारण इस पूरे मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम का गठन होना चाहिए। ताकि मेरी बहन को न्याय मिल सके। इसके साथ नामजद सभी पांचों लोगों की जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि छह अगस्त की शाम को छह बजे बहन नीतेश को न्याय दिलाने को शहर में कैंडल मार्च नगला करन सिंह से सुभाष तिराहे तक निकाला जाएगा। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर दोषियों की गिरफ्तारी एवं विशेष टीम से जांच कराने की मांग की जाएगी।