फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर फायरिंग कर भागे लुटेरे, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पर फायरिंग कर भागे लुटेरे, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

दो मोबाइल फोन, तमंचा और बिना नंबर की बाइक बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। वाहन चेकिंग के दौरान बृहस्पतिवार रात पुलिस ने एक लुटेरे को गिरफ्तार किया। वह अपने साथी के साथ पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहा था।
एसपी ग्रामीण डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में बृहस्पतिवार रात को आरौंज से नगला पोहपी वाले मार्ग पर चेकिंग की जा रही थी। तभी दो बाइक सवारों को रोकने पर उन्होंने पुलिस पर फायर कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए एक बदमाश को दबोच लिया। उसके कब्जे से दो लूटे हुए मोबाइल, एक तमंचा, एक बिना नंबर की मोटर साइकिल बरामद की। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम मोहित उर्फ बाला निवासी सराय लुकमान थाना सिरसागंज बताया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि उसने भागे हुए साथी का नाम राजेश निवासी घाघऊ थाना जसराना बताया है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि फरार आरोपी राजेश जानलेवा हमले का आरोपी है। वह सात साल का सजायाफ्ता है। वर्तमान में व जमानत से फरार चल रहा है। उसके खिलाफ थाना जसराना से कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें