फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन रुकवाकर लूटने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन रुकवाकर लूटने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

- नौ मोबाइल, दो तमंचा, दो मोटर साइकिल और और 14,600 रुपये बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। ऑपरेशन पाताल के तहत थाना पुलिस ने कांशीराम कॉलोनी तिराहा से नौशेहरा की तरफ जाने वाले रास्ते से पांच लुटेरों को गिरफ्तार किया है। ये ट्रक और अन्य वाहन रुकवाकर लूटपाट करते थे।
एसपी ग्रामीण डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में कांशीराम कॉलोनी की तरफ पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। तभी उन्हें कुछ लोगों के खड़े होकर किसी घटना करने की जानकारी मुखबिर ने दी। पुलिस ने घेराबंदी कर पांच युवकों को पकड़ लिया। तलाशी में युवकों के पास से नौ लूटे, चोरी किये हुए मोबाइल, एक सूटकेस, दो तमंचा, दो मोटर साइकिल और 14600 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में पकड़े गए लुटेरों ने बताया कि वे मोबाइल फोन को बेचने जा रहे थे, उससे पहले पुलिस ने पकड़ लिया। सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

ये पकड़े गये लुटेरे
एसपी ग्रामीण ने बताया पुलिस ने जिन लुटेरों को पकड़ा है उनमें शाहरुख निवासी मोहल्ला छपरिया रामगढ़, जाहिद उर्फ डिंपर निवासी बाबू जी की बगिया जाटवपुरी रसूलपुर, आशू निवासी मोहल्ला करीमगंज रामगढ़, शाहरुख निवासी मोहल्ला छपरिया रामगढ़ और अरशद निवासी मोहल्ला मक्का कॉलोनी रामगढ़ बताया है।
विज्ञापन

शाहरुख और अरशद हैं शातिर लुटेरे
एसपी ग्रामीण ने बताया कि पकड़े गए शाहरुख और अरशद शातिर किस्म के अपराधी हैं। इन पर विभिन्न थानों में छह अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के लिए मुखबिर लगाए थे। बृहस्पतिवार को पुलिस को उन्हें पकड़ने में सफलता हाथ लग गई। एसएसपी आशीष तिवारी ने पूरी टीम का उत्साहवर्धन किया है। इनके पकड़े जाने से अब हाईवे पर हो रही घटनाओं में कमी आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें