जेबड़ा गांव में मिला डेंगू का लार्वा, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
फिरोजाबाद। सीएमओ डॉ.दिनेश कुमार प्रेमी ने मक्खनपुर क्षेत्र के गांव जेबड़ा कर निरीक्षण बृहस्पतिवार को किया। गांव में डेंगू का लार्वा मिला है। इसके बाद स्वास्थ्यकर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है। सीएमओ ने एएनएम के अलावा आशा को निर्देश दिए कि वे घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करना शुरू कर दें। उन्होंने मक्खनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी को भी स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वयं भी गांव का भ्रमण करते हुए लोगों से कहा कि वह अपने-अपने घरों में अधिक दिनों तक पानी को जमा न रखें। पशुओं को चारा खिलाने वाली नाद पूरी तरह सफाई करें। अपने घरों के आसपास न तो खुद गंदगी करें और न दूसरों को करने दें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने से पूर्व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मक्खनपुर का निरीक्षण किया। यहां व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं।