फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या, डॉक्टर व मेडिकल विद्यार्थियों में आक्रोश

Tue, 13 Aug 2024 06:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में फिरोजाबाद में डॉक्टर व मेडिकल विद्यार्थियों में आक्रोश है। उन्होंने विरोध जताया। 
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में विरोध प्रदर्शन करते चिकित्सकों के साथ मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। इसके विरोध में यूपी के फिरोजाबाद जिले में रेजिडेंट डॉक्टरों और एमबीबीएस छात्र-छात्राओं में आक्रोश है। मंगलवार को स्वशासीय चिकित्सा महाविद्यालय के जूनियर व सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ एमबीबीएस छात्रों ने विरोध जताया। मृतक डॉक्टर की आत्मशांति के लिए मौन रखा। वहीं, पोस्टर बनाकर और नारेबाजी कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


मंगलवार को 10:30 बजे दो सौ शैया अस्पताल पर चिकित्सक, जेआर, एसआर और एमबीबीएस छात्र एकत्रित हुए। सेफ्टी नहीं तो ड्यूटी नहीं श्लोगन के साथ मृतक डॉक्टर को न्याय दिलाने की मांग की गई। विरोध प्रदर्शन में मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर एवं विभिन्न विभागों के एचओडी शामिल हुए। 

बाल रोग विभाग के अध्यक्ष डाॅ. एलके गुप्ता ने कहा कि कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुए जघन्य अपराध की जांच सीबीआई से कराई जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। अस्पतालों में डॉक्टरों के सुरक्षा के इंतजाम बढ़ाने के साथ ही डॉक्टरों के खिलाफ पिटाई करने वालों पर कठोर कार्रवाई हो।
विज्ञापन

डाॅ. सोनाली बांदिल ने कहा कि कोलकाता की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। मेडिकल कॉलेज परिसर में डॉक्टर के साथ ऐसी घटना होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए सेंट्रल मेडिकल प्रोफेशनल प्रोटेक्शन एक्ट को देशभर में लागू किया जाए। इस दौरान डाॅ. गरिमा सिंह, डाॅ. नौशाद सिद्दकी, डाॅ. विपुल अग्रवाल, डाॅ. प्रेरणा जैन, डाॅ. सुधीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें