फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रेलवे स्टेशन पर 800 मीटर लंबा नाला बनेगा, पानी भरने से मिलेगी राहत

Wed, 08 Jul 2026 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर नाला निर्माण के लिए नापतौल करते इंजीनियर। संवाद
विज्ञापन
एटा। रेलवे स्टेशन परिसर के आसपास पानी भरने की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में उत्तर मध्य रेलवे ने पहल शुरू कर दी है। स्टेशन परिसर के पास 800 मीटर लंबा और एक मीटर चौड़ा नाला बनाया जाएगा। इसके निर्माण से वर्षा का पानी तेजी से निकल सकेगा।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के आसपास जलभराव की समस्या के निदान के लिए नाले का निर्माण मुख्य प्लेटफार्म से गुड्स प्लेटफार्म तक जल्द शुरू किया जाएगा। स्टेशन परिसर और आसपास 25 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। परिसर और आसपास पानी भरने से यात्रियों के साथ ही रेलवे कर्मचारियों को भी दिक्कत होती है। नाला निर्माण से मालगाड़ी से उतरने वाला सामान भी बरसात में सुरक्षित रहेगा।



पानी की टंकी और गुड्स शेड का निर्माण अंतिम चरण में
स्टेशन परिसर के आसपास वर्तमान में पानी की टंकी और गुड्स शेड का निर्माण हो रहा है। पानी की टंकी और गुड्स शेड का निर्माण अंतिम चरण में है। जल्द ही पार्क का सौंदर्यीकरण भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन





रेलवे स्टेशन पर जलभराव की समस्या के समाधान के लिए 800 मीटर लंबा और एक मीटर चौड़ा नाला बनाया जा रहा है। मुख्य प्लेटफार्म से गुड्स प्लेटफार्म तक बनने वाले इस नाले से जल निकासी व्यवस्था में सुधार होगा। - शशिकांत त्रिपाठी, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें