फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मां क्या बनाना है.. पूछकर खेत से लौट रही किशोरी को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, मौत

Wed, 08 Jul 2026 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
गांव ललहट के पास जाम लगाते लोगों को समझाती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
एटा। जैथरा थाना क्षेत्र के गांव ललहट के पास ट्रैक्टर ट्राॅली से कुचलकर किशोरी की जान चली गई। मृतका के पिता ने बताया कि किशोरी मंगलवार की देर शाम खेत पर काम कर रही मां से खाना बनाने की पूछकर लौट रही थी। तभी बहगो रोड पर खनन के माध्यम से मिट्टी ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचल गई।
विज्ञापन

गांव ललहट निवासी विश्राम सिंह ने बताया कि बेटी अंजली (14) मंगलवार शाम खेत पर काम कर रही मां पूनम देवी से खाने में क्या बनाना है, पूछकर घर लौट रही थी। उसी समय रास्ते में गांव के पास ही खनन की मिट्टी लेकर तेज रफ्तार से जा रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचल गई। गंभीर हालत में परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम के बाद रात को जैसे ही किशोरी का शव गांव पहुंचा, परिजन ने ग्रामीणों के साथ एटा-अलीगंज मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों के साथ मुख्यालय आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण व परिजन ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार करने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे थे। जाम की सूचना मिलते ही जैथरा पुलिस मौके पर पहुंची और परिजन से बातचीत की।
विज्ञापन

सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि परिजन को चालक की शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा दिया गया है। मुआवजे की मांग उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। पुलिस-प्रशासन के समझाने पर करीब एक घंटे बाद जाम खुला।

गांव ललहट के पास जाम लगाते लोगों को समझाती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें