फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश का मोदी पर तंज, विदेशी कंपनी से छपवा लें नोट

Sat, 03 Dec 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे फीराेजाबाद
विज्ञापन
अखिलेश का मोदी पर तंज, विदेशी कंपनी से छपवा लें नोट - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूराे
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि विदेशों दौरे के बाद वह देश में हर पद्धति को विदेशी तरीके से लागू करना चाहते हैं। उन्हें नोट भी विदेश की किसी कंपनी से छपवा लेेने चाहिए।
विज्ञापन


शनिवार को शिकोहाबाद में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि नोटबंदी ने पूरे देश को परेशान कर दिया है। किसान, गरीब,मजदूर और व्यापारी सभी परेशान हैं। देश में सभी चीजें विदेशी लागू की जा रही है। ऐसे में प्रधानमंत्री को किसी अच्छी विदेशी कंपनी से नोट भी छपवा लेने चाहिए। कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं गठबंधन तय नहीं कर सकता। गठबंधन नेताजी को तय करना है। मेरा मत तो यह है कि हम बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं। ऐसे में कोई अन्य दल हमसे गठबंधन करता है तो प्रदेश में हम तीन सौ से अधिक सीटें जीतेंगे। कन्नौज में एक स्कूल की दीवार गिरने से चार बच्चों की मौत और कुछ बच्चों के घायल होने की घटना पर दुख व्यक्त किया और बताया कि उन्हें लखनऊ से शिकोहाबाद आने के दौरान यह सूचना मिली है। उन्होंने कन्नौज प्रशासन को तत्काल घायलों को उचित उपचार देने के निर्देश दिए। मृतकों के परिवारीजनों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को शिकोहाबाद के पाली इंटर कालेज में जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप यादव छोटू के तिलकोत्सव समारोह में भाग लेने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें