साइकिल चिह्न की जीत के जश्न में नाचे अखिलेश समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
चुनाव आयोग की ओर से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पक्ष में फैसला देने के पश्चात सोमवार की शाम अखिलेश समर्थक खुशी से झूम उठे। आतिशबाजी के साथ मिठाई का वितरण किया। पार्टी अखिलेश यादव के नेतृत्व में और नेताजी के आशीर्वाद से जिले की पांचों विधानसभाएं जीतेगी।
सपा जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने आयोग के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी के हजारों हजार कार्यकर्ताओं के मन की भावनाओं के अनुरूप फैसला दिया है। पार्टी के कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ चुनाव में जुटेंगे। पांचों सीटों पर जीत हासिल करेंगे। सिरसागंज विधायक हरिओम यादव ने आयोग के फैसले को अति उत्तम बताया। साथ ही कहा कि हमें तो पहले से मालूम था। आयोग का फैसला अखिलेश यादव के पक्ष में आएगा। एमएलसी डा. दिलीप यादव ने आयोग ने जो फैसला दिया उसका स्वागत करते हैं। दिल्ली में मौजूद डा. दिलीप ने कहा कि मजबूती के साथ पार्टी चुनाव मैदान में उतरेगी। फैसले के लिए पार्टी के विधायक, एमएलसी तथा हजारों कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हैं। शिकोहाबाद के विधायक ओमप्रकाश वर्मा ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि कार्यकर्ता उत्साह के साथ भाग लेंगे।
आदर्श यादव धन्नू ने कहा अखिलेश यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पार्टी मजबूती से आगे बढ़ेगी। योगेश गर्ग ने कहा कि प्रदेश के युवा अखिलेश के साथ हैं। नीतेश अग्रवाल जैन ने फैसले का ही स्वागत किया। नीरज यादव, सोनू बघेल, राकेश प्रजापति व राहुल गुप्ता, प्रवीन यादव, रूपेंद्र अग्रवाल, राममोहन यादव, बंटू कठेरिया, विपिन यादव, रामकिशोर यादव, आदेश यादव, प्रशांत माहेश्वरी ने आयोग के फैसले पर मिष्ठान का वितरण किया।