फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विधेयक पर किसान और राजनीतिक दलों ने दी तीखी प्रक्रिया, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
माजवादी पार्टी द्वारा किसान बिल का विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला मुख्यालय पर डीएम कार्यालय ज्ञाप - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कृषि विधेयक पर शुक्रवार को किसान संगठनों, सपा और कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।उनका कहना था कि कृषि विधेयक किसानों के खिलाफ है। इसे वापस लिया जाए। उधर, प्रदर्शन को लेकर सुबह से ही पुलिस और प्रशासन अलर्ट रहा। जिला मुख्यालय पर फोर्स तैनात रही। इस दौरान डीएम कार्यालय की ओर जाते सपाइयों को पुलिसकर्मियों ने रोका तो उनसे तीखी नोकझोंक हो गई। वहीं, भाकियू (भानु) के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में किसानों ने डीएम को एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानुप्रताप सिंह ने केंद्र सरकार की ओर से लाए कृषि बिल का विरोध करते हुए प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम चंद्र विजय सिंह को सौंपा। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान विरोधी विधेयक पास कर दिए हैं। उनको वापस लिया जाए। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार सिंह, जीतकमल सौलंकी, कौशल किशोर उपाध्याय व नीरज सिंह चौहान, श्याम वीर सिंह मौजूद रहे। वहीं, भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिला प्रभारी चौधरी चरनसिंह ने प्रधानमंत्री को संबोधित छह सूत्री मांगपत्र नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह को सौंपा। इस दौरान अनूप यादव, शंभूदयाल सिंह, रवींद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष दुर्गपाल यादव उर्फ डीपी, एमएलसी डॉ. दिलीप यादव तथा यूथ संगठनों के कार्यकर्ता जिला कार्यालय पर एकत्रित हुए। इस दौरान डीएम कार्यालय में जाने से पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। इस पर सपाई भड़क गए और पुलिसकर्मियों से नोकझोंक हो गई। हालांकि बाद में जिलाध्यक्ष डीपी यादव, एमएलसी डॉ. दिलीप यादव
विज्ञापन

सहित कुछ ही पदाधिकारी डीएम कार्यालय के अंदर ज्ञापन देने पहुंचे। इस दौरान पूर्व विधायक रमेशचंद्र चंचल, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, इंजीनियर सचिन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, महानगर अध्यक्ष जर्रार अहमद राजू, विजय आर्या, सरोज शर्मा, शिव प्रताप यादव, खालिद नसीर, आसिफ नसीर आदि मौजूद थे।
कांग्रेसियों ने अर्धनग्न होकर जताया विरोध
फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताआें ने गांधी पार्क स्थित गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किसान संगठनों के आंदोलन का समर्थन किया। वहीं, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष साजिद बेग के नेतृत्व में गांधी पार्क चौराहे पर कांग्रेसियों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मनोज भटेले, सुबूर अली, शैलेंद्र शर्मा एडवोकेट, अनिल कुमार, राजेश दिवाकर, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष चांद कुरैशी, सौरभ पोरवाल, सेवादल शहर अध्यक्ष नुरुल हुदा लाला राइन, पूर्व शहर अध्यक्ष गुलाम जिलानी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी आदि मौजूद रहे।
छावनी में तब्दील रहा जिला मुख्यालय
फिरोजाबाद। विरोध प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए जिला मुख्यालय को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। इस दौरान एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह के नेतृत्व में मुख्यालय पर पुलिस तथा पीएसी के जवानों को तैनात रहे। सीओ सदर हीरा लाल कनौजिया, एसओ मटसेना अखिलेश दीक्षित के साथ कई थानों की फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें