फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 घंटे बाद सुचारु हो सकी विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
जसराना- जसराना के मुख्य चौराहे पर लाइन को सही करते कर्मचारी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
जसराना। पहले मशीनों में खराबी और फिर जगह-जगह हुए फॉल्ट के कारण कस्बे में 15 घंटे से भी अधिक समय तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जसराना टाउन को आपूर्ति देने वाले बिजलीघर की मशीनों में सोमवार रात 11 बजे खराबी आ गई। इसके बाद कस्बे की आपूर्ति ठप हो गई। मंगलवार सुबह मशीनों को सही करने के बाद आपूर्ति सुचारु की गई। इसके बाद कस्बे के मुख्य चौराहे के साथ घिरोर रोड पर केबल जलकर नीचे गिर गई।
इस पर एक बार फिर कस्बे की आपूर्ति बाधित हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद लाइनमैन ने दो बजे फॉल्ट सही किया। आपूर्ति मिलने पर लोगों ने राहत महसूस की। इस दौरान 15 घंटे से भी अधिक समय तक गुल रही विद्युत के कारण लोग परेशान हो गए। जेई विद्युत ने बताया पहले मशीन में खराबी आ गई थी। वहीं कस्बे के मुख्य चौराहे के साथ घिरोर रोड पर केबल जलने से परेशानी हुई। फॉल्ट सही कराने के बाद आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें