फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सार्वजनिक संपत्ति पर बैनर और होर्डिंग्स लगाने वालों पर हुई कार्रवाई, लगाया जुर्माना

Thu, 16 Oct 2025 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
फोटो 3सरकारी संपत्ति पर चस्पा अवैध पोस्टर। स्त्रोत विभाग
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सरकारी और सार्वजनिक संपत्ति पर अवैध रूप से पोस्टर व होर्डिंग्स लगाने वाले नौ स्कूल और लाइब्रेरी संचालकों पर निगम ने 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना न देने पर एफआईआर की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

महापौर और नगर आयुक्त के निर्देश पर निगम के प्रवर्तन दल व कर विभाग ने बुधवार को अवैध पोस्टर एवं होर्डिंग्स के विरुद्ध अभियान चलाया। अभियान के दौरान शिव लाइब्रेरी, टेली वर्ल्ड स्कूल, टैक्नो किड्स, लिटिल इंटरनेशनल स्कूल, आदित्या क्लासेस, एजजी पब्लिक स्कूल, ज्ञान लोक इंटर कॉलेज और एमर्स ग्रुप ऑफ एजूकेशन नामक संस्थाओं के पोस्टर-बैनर और होर्डिंग्स सार्वजनिक व सरकारी इमारतों पर टंगे नजर आए।
सभी के विरुद्ध 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। तीन दिन में जुर्माना की राशि अदा नहीं करने पर सभी के विरुद्ध संबंधित थाना में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। कर निर्धारण अधिकारी नीरज कुमार पटेल की ओर से सभी को नोटिस जारी किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें