फिरोजाबाद। दक्षिण थाना जल्द ही 13 करोड़ रुपये की लागत से 4 एकड़ में बनी आधुनिक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में शिफ्ट होगा। फिनिशिंग का काम अंतिम चरण में है और अगले माह डीजीपी के दौरे पर उद्घाटन संभावित है। वर्तमान में थाना पुलिस क्लब परिसर में चल रहा है।
नए परिसर में पुलिसकर्मियों के लिए मल्टी स्टोरी बैरक, इंस्पेक्टर कक्ष, विवेचक कक्ष, सेंट्रल मीटिंग हॉल और मिशन शक्ति के लिए अलग कार्यालय है। महिला-पुरुष के लिए अलग हवालात भी बनाए गए हैं। यह भवन सदर तहसील की पुरानी जमीन पर बना है, जिसका पुराना ढांचा 2021 में हटाया गया था। पुलिस क्लब के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव भी तैयार है। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नया भवन पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्यक्षेत्र और फरियादियों को सुव्यवस्थित वातावरण प्रदान करेगा।