फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 63 शोहदों पर कार्रवाई, नौ परिवारों में कराया समझौता

Thu, 12 Nov 2026 12:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर बुधवार को पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमों ने मंदिरों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में चेकिंग कर 63 शोहदों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की। वहीं, पारिवारिक विवादों में काउंसिलिंग कराकर नौ परिवारों के बीच समझौता कराया।
विज्ञापन

एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-06 के तहत सभी थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने प्रमुख मंदिरों, चौराहों, स्कूल-कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी की। महिला पुलिसकर्मियों ने सादा कपड़ों में भी संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण किया। विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों ने पारिवारिक विवादों में दोनों पक्षों की काउंसिलिंग कर नौ परिवारों के बीच आपसी सहमति से समझौता कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें