फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: विधवा महिला की हत्या में जेल में बंद आरोपी रिमांड पर लिया, जेवर बरामद

Wed, 19 Aug 2026 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पर हुई विधवा महिला की हत्या और लूट की वारदात में जेल में बंद अभियुक्त को पुलिस ने न्यायालय की अनुमति पर 11 घंटे की रिमांड पर लिया। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त सूजा और महिला से लूटे गए सोने-चांदी के जेवरात बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन


23 जुलाई को मक्खनपुर कस्बा स्थित स्टेशन रोड पर एक विधवा महिला की उसके ही घर में निर्मम हत्या कर दी गई थी और आरोपी बाहर से ताला लगाकर भाग गए थे। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने ताला तोड़कर शव बरामद किया था। मामले में वांछित चल रहे आरोपी मोहित उर्फ रजत यादव निवासी चारुल एन्क्लेव, मारुति सिटी रोड, कहरई, थाना एकता, आगरा ने 10 अगस्त को अदालत में आत्मसमर्पण किया था, जहां से उसे जिला कारागार फिरोजाबाद भेज दिया गया था। जेल में पुलिस द्वारा दर्ज किए गए बयानों में आरोपी ने कबूला कि 23 जुलाई को उसने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला की हत्या की थी और पहने हुए जेवर लूट लिए थे। सीओ शेखर सेंगर ने बताया कि आरोपी को सुरक्षित जेल में दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें