फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: फोन करके बुलाया... वृद्ध पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, दो गोली भेद गईं शरीर; जमीन विवाद का मामला

Tue, 16 Jul 2024 06:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

आरोपियों ने वृद्ध को फोन करके बुलाया। फिर उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। दो गोली उसका शरीर भेद गईं। जमीन विवाद का मामला बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में जमीन विवाद में वृद्ध को गोली मार दी गई। उस पर एक के बाद एक दो गोलियां मारी। उसे आनन-फानन सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। घायल ने बताया कि एक युवक ने उसे फोन करके बुलाया था। सूचना पर सीओ ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उसकी हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला अनुरूद्धपुर निवासी 65 वर्षीय जीवन सिंह का गांव घुनपई स्थित पौने चार बीघा जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन हैं। मामले करीब दस साल पुराना है। जीवन सिंह ने बताया कि सोमवार रात महावीर और गंभीर ने फोन करके उन्हें घर से बाहर बुलाया था। 

यहां कहासुनी के दौरान विवाद हो गया था। तभी चंद्रप्रकाश और कुलदीप भी वहां आ गए और उन्हें एक के बाद एक लगातार दो गोली मार दी। गोली लगते ही जीवन सिंह जमीन पर गिर गए। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंच गए। जीवन सिंह को आनन-फानन में सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ शिकोहाबाद प्रवीन तिवारी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने परिजन के अलावा घायल से पूछताछ की है। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जीवन सिंह को आगरा रेफर कर दिया। थाना प्रभारी शिवकुमार चौहान ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर महावीर, गंभीर, चंद्रप्रकाश और कुलदीप के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

पुत्र की मंगलवार को जानी थी बरात

जीवन सिंह की पुत्रवधू ने बताया कि मामला करीब 10 साल पुराना है। हमारा मामला न्यायालय में चल रहा है। पुलिस और प्रशासनिक टीमें भी मामले की जांच कर रही हैं। घर में 17 जुलाई की शादी भी है। आरोपी कई बार फोन कर धमकी दे चुके थे। जिसकी शिकायत भी थाना पुलिस से की गई थी, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें