फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: नहाते समय नहर में डूबा युवक, पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी; भाई की ससुराल शादी में आया था

Tue, 16 Jul 2024 06:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सुहागनगरी में नहाते समय युवक नहर में डूबा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी है। वह भाई की ससुराल शादी में आया था। 
विज्ञापन
नहर । (स्रोत-सिंचाई विभाग)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार को नहर में नहाते समय एक युवक डूब गया। सूचना मिली तो घरवाले और गांव के लोग भागकर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुटी है। इस घटना से परिवार में रोना-पिटना है। 

विज्ञापन


टूंडला थाना क्षेत्र के गांव चंडिका निवासी हरी सिंह उर्फ डिंपी (22) मजदूरी करता था। वह गांव तरामई में अपने भाई की ससुराल रामप्रकाश के घर 14 जुलाई को शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। 16 जुलाई की दोपहर में युवक अपने चचेरे भाई विजय सिंह व अन्य रिश्तेदारों के साथ गांव दिखतौली के पास नहर में नहाने के लिए आया था।

युवक तैरना नहीं जानता था। जैसे ही वह नहर में गया। तभी पानी का बहाव अचानक तेज हो गया। वह डूबने लगा। उसके साथ के अन्य लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह उसको बचा नहीं सके। इस घटना से साथ आए अन्य लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पीएसी गोताखोरों की मदद से डूबे हुए युवक की तलाश शुरू करा दी। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका था। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह का कहना है कि युवक अपने भाई की ससुराल में शादी में आया था। वह नहर में नहाने के दौरान डूब गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें