तीन वाहन टकराए, आठ घायल
थाना जसराना क्षेत्र के पटीकरा पुल पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना(फिरोजाबाद)। शनिवार की सुबह सात बजे पटीकरा नहर पुल के पास कार में पीछे से टक्कर मारकर ट्रक ऑटो से जा टकराया। हादसे में कार व ऑटो में सवार आठ लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। हालत गंभीर होने पर पांच लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
थाना रिजोर एटा के गांव सोनकला से मुशीर अपनी पत्नी रेशमा और हाथरस निवासी रिश्तेदार चांदनी के साथ कार से फिरोजाबाद जा रहे थे। कार चालक नौशाद चला रहा था। पटीकरा पुल के ब्रेकर पर गति धीमी करते ही पीछे से ट्रक कार में टकरा गया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर जसराना से पाढ़म जा रहे ऑटो से जा टकराया। इससे ऑटो सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरा। आसपास के लोगों ने ऑटो में फंसी सवारियों को बाहर निकालकर उन्हें उपचार के लिए भेजा।
----
यह लोग हुए हैं घायल
रेशमा (45) पत्नी मुशीर खां निवासी सोनकला थाना रिजोर एटा, चांदनी (29) पत्नी इशरार निवासी हाथरस, गौरव शर्मा (18) पुत्र रक्षपाल निवासी पाढ़म, अलीसैन (25), इरफान (21), मुशीर खां (35) निवासीगण कटरामीरा शिकोहाबाद, बाबूराम (51) और उनका पुत्र अनमोल (15) घायल हो गए।