फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत आज, 40 हजार वाद निस्तारित करने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत आज, 40 हजार वाद निस्तारित करने का लक्ष्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला जज संजीव फौजदार की अध्यक्षता में 14 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में 40 हजार से अधिक वाद निस्तारण किए जाने का लक्ष्य रखा गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी एवं अपर जिला जज आजाद सिंह ने कहा अंतिम दिन भी लोग सादा कागज पर प्रार्थनापत्र देकर मामलों का निस्तारण करा सकेंगे। इस बार 70 हजार वादों का चिह्नांकन किया है। जिला प्रशासन एवं पुलिस के सहयोग से राष्ट्रीय लोक अदालत की आमजन तक जानकारी पहुंचाई है। नोडल अधिकारी आजाद सिंह एवं प्राधिकरण की प्रभारी सचिव मिनाक्षी सिन्हा ने कहा जनपद न्यायालय के साथ ग्राम न्यायालय टूंडला, जसराना, जिला मुख्यालय के साथ सभी तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत में सहभागिता करके वादों का निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने कहा इसमें सिविल प्रकृति के तथा शमनीय प्रकृति के दांडिक वाद, फाइनेंस कंपनियों के वाद, एनआईएक्ट, वन विभाग, बैंक ऋण, उत्तराधिकार, पेंशन, श्रम, छात्रवृत्ति, विद्युत बिल संबंधी वादों का निस्तारण होगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित वादों में कहीं कोई अपील नहीं हो सकेगी। एसएसपी आशीष तिवारी ने कहा राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को दस हजार टेलीफोनिक कॉल कराई है। मुख्य प्रबंधक अग्रणी बैंक प्रदोष पुंडीर ने कहा कि बैंकों के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें