फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

फिरोजाबाद। जैननगर स्थित प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर के सामने कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। राहगीर उसको सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। यहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया और शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला जैननगर निवासी श्याम कुमार (30) मंगलवार रात करीब नौ बजे बाइक द्वारा घर से बाजार जा रहा था। वह प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर के सामने हाईवे पर पहुंचा था। तभी कार ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसा होते ही काफी संख्या में लोग जुट गए और युवक को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर आए। हादसे में युवक की मौत की खबर पर परिजन भी जिला अस्पताल आ गए। सूचना पर उत्तर थाना पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें