फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभाविप के कार्यकर्ताओं ने गांव में फहराया तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। नगर के स्कूल, कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम संग गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

दिल्ली पब्लिक स्कूल नौशहरा विद्यालय की निर्देशिका डॉ. गीता यादव ने ध्वजारोहण किया। राजकीय हाईस्कूल नाला पार टूंडला में ध्वजारोहण उदयपाल सिंह ने किया। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उरमुरा में सीनियर सहायक अध्यापक रामशंकर ने ध्वजारोहण किया। डीआर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य ओपी यादव ने ध्वजारोहण किया।
एसआरएस मेमोरियल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और न्यू गार्डेनिया पब्लिक स्कूल में निर्देशक जयवीर सिंह तोमर ने ध्वजारोहण किया। पाली इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति उपाध्यक्ष विपिन कुमार पालीवाल और प्रधानाचार्य रवि मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। सिरसागंज पब्लिक स्कूल में प्रबंधक लक्ष्मी चंद्र ने, ब्लूमिंग बड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में निदेशक राज पचौरी और प्रधानाचार्या सुमनलता पचौरी ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

राज कॉन्वेंट इंटर कॉलेज में प्रबंधक राजवीर सिंह और प्रधानाचार्य राजकिशोर ने ज्ञानदीप सीनियर सेकेंडरी स्कूल में निर्देशक डॉ. रजनी यादव ने ध्वजारोहण किया। एसीएमटी स्कूल में सुरेश और विकास ने ध्वजारोहण किया। गार्डेनिया इंटर कॉलेज में प्रबंधक भूपेंद्र सिंह और प्रधानाचार्य रमेश चंद्र यादव, इंदु कॉलेज में निर्देशक डॉ. देवेंद्र सिंह यादव, सेंट ग्लोबल एकेडमी और संत जनूबाबा डिग्री कॉलेज में निर्देशक डॉ. रामकैलाश यादव ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें