फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरिहा पुलिस ने अवैध खनन करते जेसीबी एवं पांच ट्रैक्टरों को पकड़ा

विज्ञापन
थाना फरिहा पुलिस द्वारा अवैध खनन करते पकड़ी गई जेसेबी व ट्रैक्टर - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फरिहा (फिरोजाबाद)। थाना फरिहा पुलिस ने साहूमई स्थित नहर किनारे अवैध खनन करने की सूचना पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने मौके से एक जेसीबी और मिट्टी से भरे पांच ट्रैक्टर बरामद किए। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक फरिहा सुनील कुमार को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के ग्राम साहूमई नहर के किनारे मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक फरिहा सुनील कुमार ने फोर्स के साथ छापा मारा।
विज्ञापन

पुलिस को देखकर खनन करने वाले जेसीबी और ट्रैक्टरों को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस मौके से जेसीबी के साथ पांच मिट्टी के भरे ट्रैक्टरों को पकड़कर थाने पर ले आई। थाना प्रभारी निरीक्षक फरिहा सुनील कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर ही एक जेसीबी एवं पांच ट्रैक्टरों को पकड़ा है। उन्होंने कहा कि खनन अधिकारी के तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें