फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से टूट गए 25 पोल, 100 गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी से टूट गए 25 पोल, 100 गांवों की बिजली गुल
विज्ञापन

लिंटर की जाली, दीवार गिरने से छह घायल, जगह-जगह टूटे बिजली के तार, चौराहों पर लगे होर्डिंग्स उखड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सुबह से शाम तक चिलचिलाती धूप। शाम करीब साढ़े पांच बजे अचानक मौसम बदला और आंधी आने लगी। इससे जिले में 25 से अधिक पोल, 11 से अधिक स्थानों पर हाईटेंशन तार, बिजली के केबल टूट गए। सौ से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई। नगर के चौराहों पर लगे बैनर होर्डिंग्स भी सड़क पर गिर पड़े। रामगढ़ के रैपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय की दीवार गिरने से तीन और टूंडला में लिंटर के लिए लगा लोहे का जाल गिरने से तीन लोग घायल हो गए।
आंधी से शहर में राजा का ताल,नगला भाऊ, सुभाष तिराहा,जिला मुख्यालय दबरई के साथ रसूलपुर चौराहे के पास लगे होर्डिंग्स, बैनर तक उड़ गए। शहर में इंडस्ट्रियल एरिया के ब्लाक परिसर के पास हाईवे पर दो विद्यत पोल टूट गए। इससे देर रात्रि तक रहना, बिहारी नगर सहित अन्य क्षेत्र की सप्लाई चालू नहीं हो सकी। सुहागनगर में भी दो विद्यत पोल टूटकर गिर पड़े। इस कारण चार घंटे से ज्यादा समय तक सुहागनगर, महावीर नगर मे विद्यत सप्लाई बंद रही। लेबर कॉलोनी क्षेत्र में भी एक विद्युत पोल गिरने से क्षेत्र मे अंधेरा छाया रहा। ककरऊ कोठी और दुर्गानगर फीडर से जुड़े मोहल्लों में देर रात्रि तक सप्लाई सुचारु हो सकी। नारखी के गांव गौंछ मे भी आंधी से नौ विद्युत पोल टूटने की सूचना है। अरांव के गांव भारौल, माढइ, बझेरा, नगला केन में पांच विद्युत पोल टूट गए। मदनपुर क्षेत्र मे भी एक विद्यत पोल टूटने की जानकारी विद्युत निगम के अधिकारियों को मिली है। रामगढ़ के रैपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय की दीवार गिरने से धर्मेंद्र, सोनू, विकास घायल हो गए। ये सभी आंधी से बचने के लिए यह लोग दीवार के सहारे बैठे थे।
विज्ञापन

टूंडला प्रतिनिधि के अनुसार, आंधी से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। फुटपाथ दुकानदारों के सामान उड़ गए। वहीं दुकानदारों ने अपने शटर गिराते हुए धूल से बचाव किया। एटारोड पर बस स्टैंड के निकट निर्माणाधीन दुकान की छत पर बनाया गया लिंटर के बना लोहे का जाल उड़कर नीचे रखे खोखे पर जा गिरा। इससे वहां खड़ी ममता जैन निवासी बल्देव रोड, पप्पू व सरवन निवासी सविता घायल हो गईं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में रसूलाबाद, छाहरी, नगला प्रेम, पचोखरा आदि गांवों में कई पेड़ धराशाही हो गए। नगला सिंधी क्षेत्र में भूसे की बुर्जियां भी आंधी में उड़ गईं। एक्सईएन एलबी सिंह ने बताया कि तेज आंधी में टूंडला विद्युत उपकेंद्र के निकट 33 केवीए लाइन पर पेड़ गिरने से तार टूट गए। वहीं देहात के हजरतपुर, उसायनी, जटपुरा, घुरुकुंआ, पचोखरा, नगला सिंघी, लांघई आदि सहित 11 स्थानों के हाईटेंशन लाइन के तार टूट गए हैं। तारों पर गिरे पेड़ों को हटाया जा रहा है और टूटे तारों को जोड़ने में टीमें लगी हैं। इसके अलावा शहर में विद्युत तार टूटे हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो मध्यरात्रि तक बिजली आपूर्ति आने की संभावना है।
विज्ञापन

आंधी से ग्रामीण क्षेत्र में पोल टूटने की जानकारी लगी है। हम पूरे क्षेत्र का मुआयना करा रहे है कि कुल कितने पोल टूटे हैं। विद्युत पोल को ठीक कराने का कार्य कई स्थानों पर शुरू करा दिया है। सही रिपोर्ट सोमवार तक पता चल सकेगी कि कितना नुकसान हुआ है। - हरीश बंसल, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें