रफ़रोजाबाद ! टीटू -मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला हिमायूंपुर 16 फुटा रोड पर एक युवक की सोमवार रात पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया। आरोप है कि जुआ खेलने के दौरान विवाद में युवक की हत्या की गई है। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
हिमायूंपुर 16 फुटा रोड निवासी टीटू पुत्र वासदेव सोमवार शाम जुआ खेलने के लिए अपनी मां से पांच हजार रुपये लेकर गया था। टीटू की बहन रश्मि ने बताया कि सोमवार सुबह मोहल्ले के सोनू ने टीटू को फोनकर बुलाया था। इसके बाद उसने जुआ खेला और वह दस हजार रुपये हार गया। इसके बाद वह घर आ गया। देर शाम सोनू ने फिर से टीटू को फोन पर बुलाया।
इसके बाद वह मां से रुपये लेकर गाया था। इसके बाद टीटू घर नहीं लौटा। मंगलवार सुबह करीब सात बजे जानकारी मिली कि टीटू का शव पोस्टमार्टम हाउस में रखा है। रश्मि ने बताया कि उसे घायल हालत में पड़ोस के ही युवक जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
सूचना पर जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष दक्षिण अनूप कुमार तिवारी का कहना है कि टीटू की हत्या के मामले में छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।