फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र की बघेल कॉलोनी में शुक्रवार को एक 42 वर्षीय युवक अपने कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बघेल कॉलोनी निवासी मंजू ने बताया कि पति संजय (42) शुक्रवार को अपने कमरे में गए थे। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकले, तो परिजनों को चिंता सताने लगी। जब परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे पर लटके मिले। आस-पास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। शव फंदे से नीचे उतारकर एम्बुलेंस के जरिए ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। संवाद