फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 1.25 करोड़ से संवरेगा घंटाघर, टेंडर जारी

Fri, 06 Feb 2026 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
जर्जर स्थिति में शहर का पुराना घंटाघर। संवाद - फोटो : जर्जर स्थिति में शहर का पुराना घंटाघर। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर की पहचान घंटाघर के पुनरुद्धार और नवीनीकरण की सभी अड़चनें अब दूर हो गई हैं। नगर निगम ने दशकों पुराने इस घंटाघर को आधुनिक और भव्य रूप देने के लिए बृहस्पतिवार को 1.25 करोड़ रुपये का टेंडर जारी कर दिया है। तकनीकी समिति की हरी झंडी मिलने के बाद अब जल्द ही धरातल पर काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बता दें कि घंटाघर के नवीनीकरण की योजना पिछले छह माह से अधर में लटकी थी। मुख्य कारण कार्यस्थल पर जगह की कमी और संशोधित मानचित्र की वजह से लागत का बढ़ जाना था। पहले की कार्ययोजना में बदलाव करते हुए अब नई कार्ययोजना तैयार की गई है। संशोधित मानचित्र को तकनीकी समिति (नगर निगम और पीडब्ल्यूडी) ने गहन परीक्षण के बाद अपनी मंजूरी दे दी है।



चार पिलरों पर टिका होगा बेस, आवागमन नहीं होगा बाधित

घंटाघर के निर्माण के लिए नगर निगम ने एक अनूठा इंजीनियरिंग मॉडल तैयार किया है। कार्यस्थल पर जगह कम होने के कारण इसे सड़क के चारों कोनों पर चार मजबूत पिलर खड़े करके बनाया जाएगा। इससे सड़क पर चलने वाले राहगीरों और वाहनों को कोई परेशानी नहीं होगी और घंटाघर सड़क के ऊपर एक भव्य ढांचे के रूप में नजर आएगा।
विज्ञापन




पेरिस के एफिल टॉवर की तर्ज पर होगी डिजाइन

महापौर कामिनी राठौर के अनुसार नए घंटाघर की डिजाइन बेहद खास होगी। इसकी झलक फ्रांस की राजधानी पेरिस के प्रसिद्ध एफिल टावर से मिलती-जुलती नजर आएगी, जो शहर के सौंदर्यकरण में चार चांद लगाएगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण एजेंसी को कार्य आदेश जारी कर दिया जाएगा।





घंटाघर के पुनरुद्धार और नवीनीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुरानी कार्ययोजना में कुछ तकनीकी संशोधन किए गए हैं। नए मानचित्र और डिजाइन के अनुसार इस प्रोजेक्ट पर लगभग 1.25 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


- आशीष शुक्ला, एक्सईएन (निर्माण), नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें