फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हिम्मतपुर में घर पर पथराव कर युवक को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 04 Oct 2025 05:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टूंडला। घर पर पथराव व गाली-गलौज करते हुए दबंगों ने युवक की घर में घुसकर पिटाई कर दी। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित युवक ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर निवासी राजवीर सिंह 30 सितंबर रात्रि नौ बजे अपने घर पर आराम कर रहा था। आरोप है कि सफेद रंग की कार (ओरा) में पांच-छह युवक पहुंचे तथा जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज करने लगे। घर की छत पर खड़े राजवीर ने गाली-गलौज देने का विरोध किया, तो आरोपियों ने पथराव कर दिया। इसके साथ ही तमंचा लहराते हुए घर में घुस आए। उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित ने पोपन सिंह उर्फ राजकुमार व अंकित निवासी गढ़ी मदारी, जितेंद्र, अवधेश, विमल व दो अन्य निवासी गढ़ी मदारी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी पारुल मिश्रा कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें