फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: युवक ने किशोरी संग की छेड़छाड़, बचाव में खुद का गला काटा

Tue, 22 Apr 2025 12:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। पशुओं को खाना देने गई किशोरी के साथ युवक ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर खुद के बचाव में युवक ने ब्लेड से अपना गला काट लिया। घायल युवक को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में परिजन ने भर्ती कराया है। वहीं पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी घर के बाहर बंधे हुए पशुओं को खाना देने के लिए गई थी। तभी मोहल्ले में ही रहने वाले एक युवक शिवम ने उसको बदनीयत से पकड़ लिया। उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। जब किशोरी ने इस घटना का विरोध किया, तो आरोपी युवक घबरा गया। घबराहट में उसने अपने बचाव में पास में ही पड़े एक ब्लेड से अपने ही गले पर वार कर लिया। जिससे उसके गले से खून निकलने लगा। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनों ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं पीड़िता की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ थाना पुलिस को घटना की तहरीर दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें