फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: लिफ्ट देकर किसान की जेब काटने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार

Sat, 02 May 2026 05:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
जसराना पुलिस की कार्रवाई, बैनामा कराने जा रहे वृद्ध के उड़ाए थे 50 हजार, दो साथी भागे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। बैनामा कराने जा रहे एक किसान को बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने बैठाकर उसकी जेब साफ करने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक बाइक, तमंचा और चोरी की गई नकदी का कुछ हिस्सा बरामद किया है। हालांकि, उसके दो अन्य साथी चकमा देकर भागने में सफल रहे।

थाना फरिहा क्षेत्र के गांव दभारा निवासी रामगोपाल बीते दिनों जमीन का बैनामा कराने जसराना आ रहे थे। रास्ते में बाइक सवार युवकों ने उन्हें लिफ्ट देने के बहाने अपनी गाड़ी पर बैठा लिया। सफर के दौरान शातिरों ने बड़ी सफाई से उनकी जेब से 50 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार शाम को कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम पचवा बाईपास पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को देख चार संदिग्ध युवक भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर एक युवक को दबोच लिया, जबकि उसके साथी भाग निकले। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने किसान की जेब काटने और एलआर इंटर कॉलेज के सामने गुरु बाजार से बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें