फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में नहर में गिरा बालू से लदा ट्रक

Sat, 10 Jan 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
खडीत नहर पुल से नहर में पलटे ट्रक में से चालक-परिचालक को निकालते लोग। संवाद - फोटो : खडीत नहर पुल से नहर में पलटे ट्रक में से चालक-परिचालक को निकालते लोग। संवाद
विज्ञापन
जसराना (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर स्थित खडीत नहर पुल पर शनिवार देर शाम एक एक ट्रक बाइक सवार को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नहर में जा गिरा। बालू से लदा ट्रक उरई से अलीगढ़ जा रहा था। पुलिस और ग्रामीणों ने ट्रक की केबिन में फंसे चालक और परिचालक को सकुशल बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

अलीगढ़ के थाना लोधा क्षेत्र की गंगापुरम कॉलोनी निवासी उपेंद्र अपने साथी तरुण कुमार के साथ ट्रक में बालू लेकर अलीगढ़ जा रहे थे। शाम करीब 7:30 बजे जैसे ही ट्रक खडीत नहर पुल पर पहुंचा, तभी सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने संतुलन खो दिया। ट्रक तेज रफ्तार में रेलिंग को तोड़ता हुआ गहराई में जा गिरा। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। ट्रक का केबिन पानी और मलबे के बीच फंस गया था, जिससे चालक-परिचालक अंदर ही कैद हो गए थे। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें