फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: खातीपुरा से हावड़ा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, टूंडला में होगा ठहराव

Sun, 05 Apr 2026 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
टूंडला। रेल प्रशासन ने नियमित ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए खातीपुरा और हावड़ा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, जो दोनों ओर से 13-13 फेरे लेगी। प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 09709 खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल 7 अप्रैल को सुबह 09:30 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 02:55 बजे टूंडला पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09710 हावड़ा से 8 अप्रैल की रात 11:55 बजे चलकर 10 अप्रैल को रात 02:25 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन

यह ट्रेन बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, ईदगाह आगरा, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, गया और धनबाद सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी, स्लीपर और सामान्य सहित कुल 22 कोच होंगे, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें