फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दुकान पर सामान लेने गई बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 08 Jun 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
उत्तर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया दुष्कर्म का आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दुकान पर सामान लेने गई दस वर्षीय बालिका को बातों में फंसाकर एक वृद्ध ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी बालिका ने शनिवार को अपनी मां को बताई थी। पुलिस ने शनिवार की शाम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था। रविवार को उसे जेल भेजा है।
विज्ञापन

थाना उत्तर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दुकान करने वाले देशराज के पास उसकी दस वर्षीय पुत्री सामान लेने गई थी। जहां टॉफी व अन्य सामान का लालच देकर वृद्ध दुकानदार ने बालिका के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। शनिवार को उसकी मांं को मामले की जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। मौके पर जानकारी करने के दौरान तक मामला छेड़छाड़ और लेनदेन का बताया जा रहा था। लेकिन जब सीओ सिटी अरूण कुमार चौरसिया ने थाने बुलाकर पीड़िता बालिका की मां से मामले की जानकारी की तो पूरी बात स्पष्ट हो गई। सीओ के आदेश पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने शनिवार की शाम को आरोपी देशराज को हिरासत में ले लिया था। रविवार को उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें