फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी आग, चालक सहित दो ने कूदकर बचाई जान

Sun, 08 Jun 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
एक्सप्रेसवेे पर धूं-धूकर जलती कार।संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र में लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलती कार में अचानक आग लग गई। इंजन से धुआं के साथ आग की लपटे उठती देख चालक ने कार की रफ्तार को धीमा कर दिया। चालक सहित दोनों ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायर विभाग की टीम ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
विज्ञापन

लखनऊ कल्याणपुरी निवासी आनंद कुमार शनिवार रात कार से आगरा से लखनऊ वापस लौटकर जा रहे थे। थाना मटसेना क्षेत्र में खंभा नंबर 46 व 47 के पास अचानक कार के इंजन से धुंआ निकलने लगा। धुंआ निकलते देख चालक गाड़ी रोकने की कोशिश की तो कार से आग की लपटें निकलने लगीं। चालक ने कार की रफ्तार को धीमा किया। इसके बाद कार चालक व आनंद कुमार ने किसी तरह से कार से कूदकर अपनी जान बचाई। उन्होंने आग लगने की सूचना 112 पर दी। सूचना पर यूपीडा एक्सप्रेस वे की फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। तब तक कार काफी जल चुकी थी। कार में रखा सामान आदि भी जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें