फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आदिनाथ जयंती पर होगा अधिवेशन, निकलेगी रथयात्रा

Tue, 10 Mar 2026 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
 छदामीलाल जैन मंदिर में आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : छदामीलाल जैन मंदिर में आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर में श्री दिगंबर जैन परिषद के अंतर्गत चल रही श्री निर्भय सागर दिगंबर जैन पाठशालाओं का वार्षिक अधिवेशन 12 मार्च को श्री छदामीलाल जैन मंदिर में किया जाएगा। प्रथम तीर्थकर भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक के अवसर पर भव्य रथयात्रा भी इसी दिन निकाली जाएगी। यह जानकारी विनोद जैन ने छदामीलाल जैन मंदिर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जो मोहल्ला अट्टा वाला जैन मंदिर से सुबह सात बजे शुरु होगी। जो छदामीलाल जैन मंदिर में पर पहुंचेगी। 17 पाठशालाओं के बच्चों का परीक्षाफल घोषित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सभी बच्चों को सात्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान अरुण जैन, अजय जैन, संजय जैन, मुकेश जैन, ललितेश जैन, अमित, मनोज कुमार, राहुल जैन, संभव प्रकाश, सुघीर जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें