फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दादी के साथ खेत पर जा रहे बच्चे को कार ने रौंदा, मौत

Wed, 02 Jul 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मृतक बालक यश  - फोटो : मृतक बालक यश
विज्ञापन
टूंडला। दादी के साथ खेत पर जा रहे बच्चे को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्चे को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान देर रात्रि मौत हो गई। पिता कार चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव जरौलीकलां निवासी मान सिंह का पुत्र यश (9) मंगलवार शाम सवा चार बजे दादी के साथ खेत पर जा रहा था। दादी-नाती जैसे ही पुराने बाईपास खुलरियाई के पास पहुंचे तभी गैस प्लांट की ओर से तेज गति से आ रही सफेद रंग की कार ने यश को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन घटना स्थल पहुंचे। चालक मौके से कार सहित भाग गया।
परिजन यश को निजी अस्पताल में ले गए। उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई। मानसिंह ने कार चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी का कहना है कि मृतक के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें