फिरोजाबाद। प्रदेश में माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों के बीच ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली को लेकर शिक्षक संघ ने आक्रोश जताया है। बुधवार को जिले के अधिकांश शिक्षक अब भी पारंपरिक उपस्थिति रजिस्टर में ही हस्ताक्षर कर रहे हैं।
कई स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने बताया कि कि पोर्टल तकनीकी कारणों से खुल नहीं रहा है, जिससे ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करना संभव नहीं हो पा रहा। इधर, माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) ने इस व्यवस्था का विरोध जताया है। जिलाध्यक्ष उमेशचंद्र यादव ने कहा कि संघ के प्रांतीय नेतृत्व ने शिक्षकों से ऑनलाइन हाजिरी न लगाने का आह्वान किया है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिले में भी विरोध की रणनीति तैयार की जा रही है, और शिक्षक इसके लिए तैयार रहें।