फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से लापता युवक का शव कुएं से बरामद

Mon, 26 May 2014 05:30 AM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। दो दिन से लापता युवक का शव नसीरपुर पुलिस ने थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव उरावर में बने कुएं से बरामद कर लिया। युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंका गया था। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजने के साथ ही एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामला अवैध संबंधों का निकला। हिरासत में आई महिला की हालत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गांव सियारमऊ निवासी रामवृक्ष सिंह (23) 23 मई की सुबह बाइक लेकर घर से निकला था। युवक के घर न पहुंचे पर परिवारीजनों ने खोजबीन की तो उसका कोई पता नहीं लग सका। परिवारीजनों ने 23 मई को लापता होने की तहरीर दी। 24 मई को रामवृक्ष की बाइक परिवारीजनों को गांव लाछेपुर के पास लावारिस हालत में मार्ग किनारे खड़ी मिल गई। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी को अपहरण में तब्दील कर दिया। परिवारीजनों द्वारा जानकारी दिए जाने पर पुलिस ने गांव नगला हंशी से एक युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ रामवृक्ष की हत्या कर शव कुएं में फेंका है। पुलिस ने कुएं से युवक का शव बरामद किया है। थानाध्यक्ष नसीरपुर ने बताया कि गांव सियारमऊ निवासी रश्मिदेवी के संबंध शादी से पूर्व रामवृक्ष से थे। रश्मि की दो माह पूर्व शादी नगला हंशी निवासी हरकेश से हो गई थी। इसकी जानकारी उसके पति को हुई तो उसने विरोध करते हुए रामवृक्ष की हत्या करने का इरादा बना लिया। 23 मई को फोन करके रश्मिदेवी ने रामवृक्ष को नगला हंसी बुलाया था। यहां हत्या करने के बाद शव को कुएं में फेंक दिया। पुलिस रश्मि को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी इस दौरान उसकी तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

खैरगढ़ में वृद्धा की चाकूओं से गोदकर हत्या
खैरगढ़। आम के वृक्षों की रखवाली कर रही वृद्धा की चाकूओं से प्रहार कर हत्या कर दी गई। सूचना पर गांव लढुऊआ पहुंची खैरगढ़ पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

गांव लढुऊआ निवासी रामभरोसी लाल के खेत में आम के दो वृक्ष लगे हैं। इनकी रखवाली के लिए प्रतिदिन की तरह रामभरोसीलाल की पत्नी सूरजमुखी (55) सुबह खेत पर आई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। काफी समय बीत जाने के बाद वृद्धा जब घर नहीं पहुंची तो परिवारीजन उसकी तलाश करते हुए खेत पर पहुंच गए। खेत पर पहुंचे परिवारीजनों ने वृद्धा का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा तो उन्होंने ग्रामीणों के साथ पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को जिला अस्पताल पीएम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष खैरगढ़ का कहना है कि वृद्धा की हत्या गले पर चाकूओं से प्रहार करके की गई है। पीड़ित परिवारीजनों द्वारा अभी तक न तो तहरीर दी गई है और न ही हत्या का कोई कारण बताया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें