फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित पेयजल आपूर्ति पर दौड़ी टीम

Mon, 26 May 2014 05:30 AM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। रसना टाकीज के पास एक कंपनी द्वारा अंडरग्राउंड पाइप डालने के दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर दी गई। घरोें में दूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायत पर रविवार को जलकल विभाग क्षतिग्रस्त हुए कनेक्शन को ठीक करने में दिन भर जुटा रहा।
विज्ञापन

शहर में एक प्राइवेट कंपनी द्वारा अंडरग्राउंड फाइबर ऑप्टीकल केबिल डालने का काम कराया जा रहा है। कंपनी ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। बिना सूचना के शहर में कहीं भी सड़क व पाइप लाइन खोद दी जा ही है, जिससे कई समस्याएं हो रही हैं। केबिल डालते समय रसना टाकीज नगला बरी के पास एक इंच का मोटा कनेक्शन टूट गया। सुबह जब घरों में दूषित पानी की आपूर्ति हुई तब लोगों ने इसकी जानकारी जलकल विभाग के जेई मुंशीलाल वर्मा को दी। दूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायत पर मौके पर पहुंचे जेई ने पाइप लाइन का मुआयना किया, जिसमें एक इंच मोटा कनेक्शन टूटा मिला। जलकल विभाग की टीम रविवार को क्षतिग्रस्त हुए कनेक्शन को जोड़ने में जुटी रही।
इस संबंध में जेई मुशीलाल वर्मा ने बताया कि टूट कनेक्शन को जोड़ने का काम शुरू करा दिया है। कनेक्शन मोटा होने के कारण उसे जोड़ने में परेशानी आ रही है। फिर भी शाम तक जुड़वा दिया जाएगा। जल्द ही लोगों को पहले की तरह स्वच्छ पेयजल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें