फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई परीक्षा के लिए बनाए चार केंद्र

Wed, 13 Feb 2013 05:30 AM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। सीबीएसई परीक्षा की तैयारी पूरी हो चुकी है। जिले में इसके लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। सबसे ज्यादा अभ्यर्थी ज्ञानदीप सीनियर सेकेंड्री स्कूल में बैठेंगे।
विज्ञापन

1 मार्च से शुरू होने जा रही सीबीएसई परीक्षा को लेकर छात्रों के साथ केंद्र संचालकों की भी धड़कनें तेज हो गई हैं। केंद्र संचालक पूरी सतर्कता बरतने की बात कर रहे हैं। जिले में सीबीएसई परीक्षा के चार केंद्र बनाए गए हैं। इसमें एमजीएम ढोलपुरा, माता प्रसाद कलावती, केंद्रीय विद्यालय, ज्ञानदीप शिकोहाबाद को चुना गया है। परीक्षा के जिला समन्यवक एमजी ढोलपुरा के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि इंटर परीक्षा में करीब 3000 वहीं हाईस्कूल परीक्षा में करीब 2000 छात्र- छात्राएं बैठेेंगे। प्राइवेट छात्रों का केंद्र महात्मा गांधी ढोलपुरा व ज्ञानदीप स्कूल शिकोहाबाद में होगा। जबकि दसवीं की परीक्षा होम बेस्ड है। कुछ ही स्कूल इसे बोर्ड की तरह करा रहे हैं। परीक्षा में किड्स कार्नर का माता प्रसाद कलावती में, हजरतपुर केंद्रीय विद्यालय का एमजी ढोलपुरा, एमजी ढोलपुरा का हजरतपुर केंद्रीय विद्यालय, इसके साथ एमजी ढोलपुरा में माता प्रसाद कलावती, सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल, बच्चू बाबा स्कूल, सर बिलाल के छात्र परीक्षा देंगे। इसमें करीब 200 प्राइवेट छात्र भी हैं। शिकोहाबाद व सिरसागंज के स्कूलों का ज्ञानदीप स्कूल में सेंटर होगा। प्राइवेट व रेग्यूलर छात्र अमरदीप स्कूल व किड्स कार्नर के छात्रों को माता प्रसाद कलावती में, ज्ञानदीप के छात्रों को माता प्रसाद कलावती देवी में परीक्षा देनी होगी। टूंडला क्षेत्र के स्कूलों का केंद्रीय विद्यालय हजरतपुर में परीक्षा देनी पडे़गी। सबसे ज्यादा परीक्षार्थी ज्ञानदीप स्कूल शिकोहाबाद में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें