फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम सरकार को बर्खास्त करने की भाजपा की मांग

Wed, 29 Aug 2012 12:00 PM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। असम हिंसा के विरोध में भाजपा नेताओं ने असम बचाओ देश बचाओ नारा लगाकर जिला मुख्यालय पर धरना दिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि असम में हुई हिंसक घटनाओं के बाद से देश में भी दहशत का माहौल व्याप्त है। केंद्र सरकार अभी तक मौन धारण किये हुए है।
विज्ञापन

विधायक मनीष असीजा ने कहा कि देश व प्रदेश में सरकार वोट बैंक की राजनीति से अराजकता का माहौल फैला रही है। सरकार बहराइच में बाढ़ पीड़ितों के घर लाठी चार्ज, तोड़फोड़ व मीडिया के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। अध्यक्षता कर रहे सुनील शर्मा ने कहा कि पिछले चार माह में प्रदेश में आधा दर्जन शहरों में हिंसक घटनाएं हुई। पुलिस तमाशबीन बनी रही। बृज क्षेत्र संयोजक रविंद्र मोहन यादव व पूर्व विधायक राम किशन ददाजू ने कहा कि प्रधानमंत्री संसद में पूर्वोत्तर के लोगों को भरोसा दिलाते है, लेकिन कहीं भी हिंसक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष महेश राजपूत व पूर्व विधायक शिवसिंह ने कहा कि कांग्रेस की सांठ गांठ से बांग्लादेशी भारतीयों पर अत्याचार कर रहे है। भाजपा नेताओं ने असम सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन के दौरान सत्यवीर गुप्ता, राधवेंद्र पचौरी, पवन दीक्षित, शंकर लाल निषाद, भगवानदास शंखवार, रामबहादुर संखवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें