फिरोजाबाद। बूथ बने परिषदीय स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे तो लग गए हैं। लोकसभा चुनाव से पूर्व उनको इंटरनेट से जोड़ने का आदेश बीएसए अरविंद पाठक ने दिया है। इसके लिए सिम और इंटरनेट डिवाइस को खरीदने के लिए कहा है।
23 अप्रैल को जनपद में वोट डाले जाएंगे। बूथों पर तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। जिन विद्यालयों में बाउंड्रीवाल, सीसीटीवी कैमरे नहीं थे, उनमें व्यवस्थाएं पूर्ण हो चुकी हैं। सीसीटीवी कैमरों को इंटरनेट से जोड़ा जाएगा।
बीएसए अरविंद पाठक ने सभी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरों को सिम एवं इंटरनेट डिवाइस का इंतजाम करने को कहा है। शिक्षक भी डिवाइस खरीदने में जुट गए हैं। बीएसए अरविंद पाठक ने कहा कि है जो भी दिशा निर्देश दिए गए हैं। उनका शिक्षक पूरी तरह से इंतजाम कर लें। किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सभी शिक्षकों से भरवाएं जा रहे फार्म 12 क, ख
फिरोजाबाद। इस बार सभी शिक्षकों से चुनाव संबंधित फार्म 12 क और ख भरवाए जा रहे हैं। अब तक चुनाव में सिर्फ उन शिक्षकों से फार्म भरवाए जाते थे। जो सिर्फ चुनाव में ड्यूटी करने के लिए जाते थे। मगर इस बार सभी शिक्षकों से फार्म भरवाए जा रहे हैं। शिक्षक स्कूलों को छोड़कर फार्म भरने के लिए बीआरसी आ रहे हैं।