उत्तर प्रदेश के टूंडला में 80 साल पुराने रामलीला आयोजन को बंद करा दिया गया। इससे लोगों में आक्रोश पनप गया। उन्होंने विरोध भी जताया। हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की गई है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक आदेश के बाद प्रशासन ने टूंडला के श्रीनगर में आयोजित हो रही 80 साल पुरानी प्रसिद्ध रामलीला को सोमवार रात बंद करवा दिया है। इस फैसले से शहर के लोगों और धार्मिक संगठनों में भारी गुस्सा पनप गया। लोगों ने विरोध में प्रदर्शन भी किया है।
विज्ञापन
रामलीला महोत्सव समिति के संयोजक जयजीव पाराशर और अध्यक्ष कृष्ण हरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि शहर के एक व्यक्ति प्रदीप राणा ने रामलीला को लेकर हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया था कि यह रामलीला परिषदीय विद्यालय के परिसर में होती है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
इसी याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने रामलीला को तुरंत बंद करने का आदेश दिया। रामलीला आयोजकों ने बताया कि मंगलवार को भगवान राम की बारात विधिवत निकाली जाएगी और वे आगे प्रशासन के निर्देशों का पालन करेंगे। उन्होंने सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।