फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

750 श्रमिकों को मिले टोकन

Sun, 08 Feb 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लेबर कालोनी स्थित श्रम कार्यालय पर साइकिल एवं चेक के टोकन प्राप्त करने के लिए श्रमिकों की कतारें लगी रहीं। टोकन प्राप्त करने के लिए श्रमिकों में आपाधापी की स्थिति नजर आई। हालांकि एएलसी टोकन वितरण व्यवस्था पर दिन भर नजर बनाए रहे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित साइकिल सहायता योजना के अंतर्गत 971 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव द्वारा 10 फरवरी को प्रात: 11 बजे लेबर कालोनी खेल मैदान में साइकिल एवं विभिन्न योजना के तहत लाभार्थियों को चेक वितरण किए जाएंगे। कार्यक्रम में सांसद अक्षय यादव, सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव, डीएम विजय किरन आनंद सहित अन्य अफसर मौजूद रहेंगे। श्रम विभाग द्वारा रविवार को पात्र लाभार्थियों को प्रात: 10 बजे से टोकन वितरण शुरू किया। टोकन प्राप्त करने के लिए सुबह से ही श्रमिकों की अच्छी खासी भीड़ जुट गई। काउंटरों पर किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी लगाया गया। जिन श्रमिकों ने तीन हजार से अधिक की साइकिलें पसंद की थीं, उनसे टोकन प्राप्त करने के साथ अधिक धनराशि भी जमा कराई गई। दोपहर तीन बजे तक 971 में से कुल 750 टोकन वितरित किए गए। सहायक श्रमायुक्त राजेश मिश्रा ने बताया है कि जो लाभार्थी रविवार को टोकन प्राप्त करने से रह गए हैं, वे सोमवार को हर हाल में अपने-अपने टोकन प्राप्त कर लें।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें